IND vs ENG: तीन रिकॉर्ड्स जो पांचवें टेस्ट के दौरान टूट सकते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: तीन रिकॉर्ड्स जो पांचवें टेस्ट के दौरान टूट सकते हैं

भारतीय टीम ने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम 3-1 से आगे है।

Team India (Photo Source: BCCI/X)
Team India (Photo Source: BCCI/X)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो रहा है। भारतीय टीम ने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम 3-1 से आगे है।

इंग्लैंड की बात की जाए तो उन्होंने हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने नाम किया था। हालांकि मेजबान भारत ने इसके बाद इस टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी वापसी की और लगातार तीन टेस्ट जीते। अब दोनों ही टीमों की निगाहें पांचवें और अंतिम टेस्ट को अपने नाम करने पर होगी। आज हम आपको बताते हैं तीन रिकॉर्ड्स के बारे में जो पांचवी टेस्ट में टूट सकते हैं।

3- यशस्वी जायसवाल की इस रिकॉर्ड पर होगी निगाहें

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)
Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और कई लोगों का दिल जीता है। बता दें, यशस्वी जायसवाल ने अभी तक चार टेस्ट में 655 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक और दो दोहरे शतक शामिल है।

यशस्वी जायसवाल ने इस पूरी सीरीज में इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा है। बता दें, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 2016 सीरीज में 5 टेस्ट में 655 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। यही नहीं सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1970-71 में खेली गई चार टेस्ट में 774 रन बनाए थे। सुनील गावस्कर के इस रिकॉर्ड को यशस्वी जायसवाल जरूर तोड़ना चाहेंगे। हालांकि इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए यशस्वी को अंतिम टेस्ट की दोनों पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp