IND vs ENG: तीन रिकॉर्ड्स जो पांचवें टेस्ट के दौरान टूट सकते हैं
भारतीय टीम ने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम 3-1 से आगे है।
अद्यतन - मार्च 6, 2024 3:22 अपराह्न
2- जेम्स एंडरसन गेंदबाजी में इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं

जेम्स एंडरसन को दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अभी तक भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तीन मैच में 8 विकेट हासिल किए हैं। जेम्स एंडरसन ने अभी तक 186 टेस्ट में 26.52 के औसत से 698 विकेट हासिल किए हैं।
धर्मशाला में होने वाले अंतिम टेस्ट में जेम्स एंडरसन 700 विकेट के आंकड़े को जरूर छूना चाहेंगे। अगर वो इस उपलब्धि को हासिल कर लेते हैं तो जेम्स एंडरसन पहले तेज गेंदबाज होंगे जिनके नाम टेस्ट में 700 से ज्यादा विकेट होंगे। अभी तक 700 से ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ दो ही खिलाड़ियों के नाम है। शेन वॉर्न जिन्होंने टेस्ट में 708 विकेट लिए थे और मुथैया मुरलीधरन जिन्होंने 800 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।