आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एमएस धोनी इन तीन रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एमएस धोनी इन तीन रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे

कल यानी 31 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

कल यानी 31 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वो अब सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के इस सत्र के बाद वो इस शानदार टूर्नामेंट को भी अलविदा कह देंगे।

आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन IPL रिकॉर्ड के बारे में जिनको खुद महेंद्र सिंह धोनी आगामी सत्र में तोड़ना चाहेंगे।

3: 250 IPL छक्कों का रिकॉर्ड

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई छक्के जड़े हैं। उनका हेलीकॉप्टर शॉट पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है।

अगर इंडियन प्रीमियर लीग की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक 229 छक्के इस बेहतरीन टूर्नामेंट में जड़ दिए हैं। वो सभी खिलाड़ियों को मिलाकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जबकि एक्टिव बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर।

अगर महेंद्र सिंह धोनी 21 छक्के और जड़ देते हैं तो वो IPL में 250 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना लेंगे। इस एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं जिन्होंने अभी तक 240 छक्के जड़ दिए हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp