आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एमएस धोनी इन तीन रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे
कल यानी 31 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है।
अद्यतन - मार्च 30, 2023 1:54 अपराह्न
2- धोनी 250 IPL मुकाबले भी खेल सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। विकेटकीपिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं है।
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक 234 IPL मुकाबले खेले हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उनके पीछे दिनेश कार्तिक हैं जिन्होंने अभी तक 229 IPL मुकाबले खेले हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी इस बेहतरीन लीग के 250 मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। अगर धोनी ऐसा कर देते हैं तो वो पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल किया हो। उन्हें बस 16 मुकाबले और खेलने हैं इस कारनामे को अपने नाम करने के लिए।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो