IPL 2023: मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए 3 खिलाड़ी जिनकी नीलामी में हो सकती है बल्ले-बल्ले
आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा ऑक्शन।
अद्यतन - नवम्बर 20, 2022 12:52 अपराह्न

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे ज्यादा सफल टीम है, जिसने कुल 5 बार खिताब को अपने नाम किया है। हालांकि मुंबई आईपीएल 2022 में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और उसने अंकतालिका में न सिर्फ आखिरी स्थान पर फिनिश किया बल्कि प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई थी। 14 मुकाबलों में मुंबई सिर्फ 4 मैच में जीत दर्ज कर पाई थी।
और आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले टीम ने अपने खेमे में बड़े बदलाव करते हुए कुल 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ज्यादातर को टी-20 क्रिकेट का खास अनुभव है। तो इस हिसाब से इन खिलाड़ियों पर आईपीएल मिनी ऑक्शन 2023 में बड़ी बोली लग सकती है। तो कौन हैं ये खिलाड़ी आइए जानते हैं
3) जयदेव उनादकट
![]()
अनुभवी खिलाड़ी जयदेव उनादकट को आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई ने अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। हालांकि उन्हें आईपीएल का खासा अनुभव है। वह साल 2010 में डेब्यू करने के बाद से अब तक कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। वहीं उनादकट का 2017 का आईपीएल सबसे ज्यादा शानदार रहा था जिसमें उन्होंने 12 मुकाबलों में 7.02 की इकोनॉमी से 24 विकेट झटके थे।
हालांकि इसके बाद वह आउट ऑफ फॉर्म हो गए। दूसरी तरफ पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए जयदेव उनादकट कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पांच मुकाबलों में 6 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए।
शायद यही वजह रही कि मुंबई ने आईपीएल 2023 से पहले अपनी टीम से उन्हें रिलीज कर दिया। वैसे आईपीएल में जयदेव उनादकट ने कुल 91 विकेट लिए है साथ ही वह काफी वैरायटी से गेंदबाजी कर सकते हैं। तो इस हिसाब से मिनी ऑक्शन में उनपर बड़ी बोली लग सकती है।