IPL 2023: मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए 3 खिलाड़ी जिनकी नीलामी में हो सकती है बल्ले-बल्ले  - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए 3 खिलाड़ी जिनकी नीलामी में हो सकती है बल्ले-बल्ले 

आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा ऑक्शन।

2) रिले मेरिडिथ

अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले रिले मेरिडिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। अभी तक रिले मेरिडिथ ने T20 में 63 मुकाबले खेलते हुए कुल 79 विकेट अपने नाम किए हैं, इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.39 की रही।

दूसरी तरफ पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में शामिल किया। और आईपीएल 2022 में 8 मैच खेलते हुए वह ज्यादा विकेट नहीं ले पाए और 8.43 की इकोनॉमी से रन लुटाए। इसके बाद आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले मुंबई ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। और अब इस कंगारू तेज गेंदबाज पर मिनी ऑक्शन 2023 में बड़ी बोली लग सकती है।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp