IPL 2023: मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए 3 खिलाड़ी जिनकी नीलामी में हो सकती है बल्ले-बल्ले  - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मुंबई इंडियंस से रिलीज किए गए 3 खिलाड़ी जिनकी नीलामी में हो सकती है बल्ले-बल्ले 

आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा ऑक्शन।

1) डेनियल सैम्स

इस ऑल राउंडर खिलाड़ी के T20 फॉर्मेट में शानदार आंकड़े हैं। 30 वर्षीय डेनियल सैम्स ने 109 T20 मुकाबले खेलते हुए 8.74 की इकोनॉमी से 124 विकेट लेने के अलावा 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1042 रन भी बनाए हैं।

बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में इस लेफ्ट आर्म पेसर को मुंबई इंडियंस ने टीम में शामिल किया था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया। 11 मुकाबलों में उन्होंने 13 विकेट निकाले, साथ ही 38 रन भी मुंबई के लिए बनाए। हालांकि आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले मुंबई ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।

लेकिन कई बार यह देखा गया है कि यह ऑलराउंडर खिलाड़ी मैच विनर साबित रहा है फिर चाहे वह द हंड्रेड कंपटीशन 2022 हो या ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग। तो इस वजह से मिनी ऑक्शन 2023 में डेनियल सैम्स पर बड़ी बोली लग सकती है।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp