IPL 2022: वो तीन टीमें जो इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दे सकती हैं कड़ी टक्कर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: वो तीन टीमें जो इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दे सकती हैं कड़ी टक्कर

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings. (Photo Source: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में लगातर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक है। सीएसके एक ऐसी फ्रेंचाइजी रही है जिसने अपने कोर ग्रुप का बहुत समर्थन किया था। एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी सीएसके के लिए सालों से खेल रहे हैं। चेन्नई धोनी का दूसरा घर है और वहां उनका अलग प्रकार का फैनबेस है।

चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी ने इस लीग के इतिहास में अब तक चार बार खिताब जीता है। विशेष रूप से, फ्रेंचाइजी को 2016 और 2017 में दो साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ा। लेकिन चैंपियन फ्रेंचाइजी 2018 में टूर्नामेंट में लौट आई और वापसी भी शानदार अंदाज में किया। सीएसके ने 2018 में आईपीएल का तीसरा ट्रॉफी अपने नाम किया और आलोचकों को करारा जवाब दिया।

येलो-ब्रिगेड ने अपने कोर ग्रुप का समर्थन करने की अपनी नीति पर कायम रहने का फैसला किया है, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ युवा प्रतिभाओं में भी निवेश किया है। 2022 सीजन सीएसके के मौजूदा कप्तान के लिए आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है, इस टूर्नामेंट के बाद उनके संन्यास की घोषणा करने की उम्मीद हैसीएसके फ्रेंचाइजी की आईपीएल की कुछ टीमों के साथ ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता रही है।

इस बीच, आइए नजर डालते हैं उन तीन टीमों पर जो इस सीजन एमएस धोनी की सेना को कड़ी टक्कर दे सकती हैं:

1) मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians
Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल में जब भी ये दोनों ताकतवर टीमें आमने-सामने होती हैं तो तनावपूर्ण माहौल होता है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच प्रतिद्वंद्विता यकीनन आईपीएल में सबसे प्रसिद्ध लड़ाई है। जब इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होती है तो हमेशा कुछ नया और अलग होता है। एक फ्रेंचाइजी के पास पांच आईपीएल खिताब हैं जबकि दूसरे के पास चार हैं।

आईपीएल के 14 सीजन में से 9 ट्रॉफियां इन दोनों फ्रेंचाइजी ने ही अपने नाम की हैं। यह उनके दबदबे को दर्शाता है। जैसा कि एमएस धोनी ने कई बार कहा है, यह एक प्रशंसक-निर्मित प्रतिद्वंद्विता है। दोनों टीमों के पास अन्य सभी टीमों के मुकाबले बड़ा फैन बेस है जो उनके विचारों में असमानता पैदा करते हैं। 2022 सीजन में सीएसके और एमआई 21 अप्रैल और 12 मई को एक-दूसरे का सामना करेंगे।

इसमें कोई दोराय नहीं कि सीएसके-एमआई की प्रतिद्वंद्विता की किताब में अभी और भी कई कहानियां लिखी जानी हैं। इस सीजन भी दोनों फ्रेंचाइजी एक दूसरे को हराना चाहेंगी। 32 आईपीएल मैचों में से, MI को 19 में जीत मिली है जबकि 13 में CSK ने जीता का स्वाद चखा है।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp