IPL 2022: वो तीन टीमें जो मुंबई इंडियंस को छठा खिताब जीतने से रोक सकती हैं
आईपीएल के इतिहास में रिकॉर्ड पांच बार इस खिताब को अपने नाम कर चुकी है मुंबई इंडियंस।
अद्यतन - Mar 16, 2022 11:56 am

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल खिताब जीता है और 2022 संस्करण में एक बार फिर से इस खिताब को जीतकर गौरव हासिल कर सकती है।
जब से ‘हिटमैन’ ने कप्तान के रूप में पदभार संभाला है, ‘मुंबई’ ने आईपीएल पर अपना दबदबा बनाया है, और एक दमदार टीम के रूप में सामने आई है। लेकिन आईपीएल का 2022 संस्करण दो नई आईपीएल फ्रेंचाइजी – लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के जुड़ने के साथ और भी बड़ा हो गया है और इसका मतलब साफ है कि इस बार सभी टीमों को इस खिताब को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस लीग में कुछ टीमें ऐसी भी हैं जो मुंबई इंडियंस को इस साल चैंपियन बनने से रोक सकती है। इस लेख में, हम उन तीन टीमों पर एक नजर डालेंगे जो आईपीएल 2022 में MI को कड़ी टक्कर देंगी।
इस सीजन ये तीन टीमें दे सकती हैं MI को कड़ी टक्कर
3) चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच प्रतिद्वंद्विता यकीनन आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता है। सीएसके और एमआई दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं, जिन्होंने अपने बीच नौ आईपीएल खिताब जीते हैं, और हमेशा प्रशंसकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले प्रदान किए हैं।
टूर्नामेंट के 2021 संस्करण में, ये दोनों टीमों ने दो बार आमने-सामने हुई थी और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था। एमएस धोनी की सीएसके ने 2022 की आईपीएल मेगा ऑक्शन में पुराने कोर ग्रुप में से कई खिलाड़ियों को खरीदा था। रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर और अंबाती रायुडू जैसे सभी सीएसके में वापस लौट आए हैं।
इसमें कोई दोराय नहीं है कि आईपीएल के 2022 संस्करण में भी, चेन्नई की टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए खतरा बन सकती है, और दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए फैंस अभी से ही बेहद उत्सुक होंगे।