IPL 2025: 3 टीमें जो आगामी सीजन में रविचंद्रन अश्विन को अपना कप्तान नियुक्त कर सकती हैं
रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी की थी और अपनी टीम को उनकी पहली TNPL ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
अद्यतन - अगस्त 10, 2024 5:48 अपराह्न

अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी की थी और अपनी टीम को उनकी पहली TNPL ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। लीग मुकाबलों के खत्म होने के बाद डिंडीगुल ड्रैगंस ने पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर फिनिश किया था।
हालांकि, इसके बाद टीम ने पहले एलिमिनेटर जीता और फिर क्वालीफायर-2 में भी जीत दर्ज की। यही नहीं टीम ने फाइनल में Lyca Kovai Kings को मात देकर अपना पहला खिताब जीता। हाल ही में डिंडीगुल ड्रैगंस के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत ने भी रविचंद्रन अश्विन के योगदान की जमकर प्रशंसा की थी।
इस आर्टिकल में हम ऐसे तीन टीमों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रविचंद्रन अश्विन को अपने स्कॉड में शामिल कर सकती है। इसके अलावा उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त कर सकती है।
1- लखनऊ सुपर जायंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, 2024 सीजन में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और वह अंक तालिका में सातवें पायदान पर रही थी।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच भी काफी बहसबाजी हुई थी, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में अगर लखनऊ अश्विन को अपनी टीम में शामिल करती है, तो वह कप्तानी की भूमिका अश्विन को सौंप सकती है।