IPL 2025: 3 टीमें जो आगामी सीजन में रविचंद्रन अश्विन को अपना कप्तान नियुक्त कर सकती हैं
रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडीगुल ड्रैगंस की कप्तानी की थी और अपनी टीम को उनकी पहली TNPL ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
अद्यतन - अगस्त 10, 2024 5:48 अपराह्न
2- पंजाब किंग्स

रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी 2018 और 2019 सीजन में की हुई है, लेकिन उनकी कप्तानी में जहां एक तरफ पंजाब टीम ने 2018 सीजन में 7वें पायदान पर फिनिश किया था वहीं 2019 सीजन में टीम ने 6वां स्थान हासिल किया था।
हालांकि, इस समय रविचंद्रन अश्विन काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी कप्तानी भी काफी अच्छी रही है। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन को करते हुए देखा गया था, लेकिन उनके चोटिल होने के बाद टीम की कप्तानी सैम करन को सौंपी गई थी। इसके बावजूद पंजाब किंग्स 2024 सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। आईपीएल 2025 में एक बार फिर से रविचंद्रन अश्विन पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो