WPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स है इस सीजन की सबसे मजबूत टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024: तीन मुख्य कारण आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स है इस सीजन की सबसे मजबूत टीम

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरे संस्करण के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)
Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें, अपने आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरे संस्करण के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। पहले सीजन में भी दिल्ली टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था हालांकि उन्हें फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में दिल्ली टीम के सभी खिलाड़ी की काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। टीम खुद आगामी सीजन के फाइनल को अपने नाम करना चाहेंगी। आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन की सबसे मजबूत टीम है।

1- दिल्ली कैपिटल्स के पास है शानदार ऑलराउंडर

Alice Capsey (Image Source: X/WPL)
Alice Capsey (Image Source: X/WPL)

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर ने इस सीजन में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। एलिस कैप्सी ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कप्प ने भी गेंदबाजी से महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जेस जोनासेन ने भी अपना काम बखूबी से निभाया है। टीम के सभी खिलाड़ी इस सीजन के फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन जरूर करना चाहेंगे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp