तीन बार जब ICC नॉकआउट मुकाबलों में बल्लेबाज नो-बॉल की वजह से आउट होने से बचे - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन बार जब ICC नॉकआउट मुकाबलों में बल्लेबाज नो-बॉल की वजह से आउट होने से बचे

कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है कि उनकी एक छोटी सी गलती की वजह से मुकाबले का रिजल्ट पूरी तरह से बदल जाता है।

2- फखर जमान- 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल

Fakhar Zaman of Pakistan celebrates
Fakhar Zaman of Pakistan celebrates reaching his century. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को करारी शिकस्त दी। तमाम लोग इस फाइनल में भारतीय टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश थे। मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने इस मुकाबले में मैच जिताऊ शतक जड़ा। पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज को जसप्रीत बुमराह ने महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच थमा दिया था लेकिन यह गेंद नो-बॉल थी जिसकी वजह से पाकिस्तानी प्रशंसकों को काफी खुश होते हुए देखा गया।

इस मैच में फखर ज़मान ने पाकिस्तान की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 106 गेंदों में 114 रन बनाए जिसकी वजह से टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 338 रन बनाए। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम है और उन्हें 180 रनों से करारी शिकस्त मिली।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp