तीन बार जब ICC नॉकआउट मुकाबलों में बल्लेबाज नो-बॉल की वजह से आउट होने से बचे - 3 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

तीन बार जब ICC नॉकआउट मुकाबलों में बल्लेबाज नो-बॉल की वजह से आउट होने से बचे

कभी-कभी ऐसा देखने को मिलता है कि उनकी एक छोटी सी गलती की वजह से मुकाबले का रिजल्ट पूरी तरह से बदल जाता है।

1- लेंडल सिमंस- टी-20 वर्ल्ड कप 2016 सेमीफाइनल

Lendl Simmons
Lendl Simmons. (Photo Source: Twitter)

टी-20 वर्ल्ड कप 2016 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम आसानी से अपने नाम कर सकती थी लेकिन वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस ने ऐसी अविश्वसनीय पारी खेली जिसकी वजह से तमाम भारतीय फैंस काफी निराश हो गए।

इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए। टीम की ओर से विराट कोहली ने 47 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स बहुत जल्द आउट हो गए।

इस मैच में लेंडल सिमंस को दो बड़े जीवनदान मिले। पहला अश्विन और दूसरा हार्दिक पांड्या की गेंद पर। यह दोनों नो-बॉल थी जिसके बाद लेंडल सिमंस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 82 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से वेस्टइंडीज ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp