3 बार जब रवींद्र जडेजा ने अपने विकेट को बचाने के चक्कर में सेट पार्टनर को करवा दिया रनआउट - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 बार जब रवींद्र जडेजा ने अपने विकेट को बचाने के चक्कर में सेट पार्टनर को करवा दिया रनआउट

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शानदार भारतीय ऑलराउंडर ने अपने सेट पार्टनर को रनआउट किया है।

2- अजिंक्य रहाणे (MCG Test, 2020-21)

Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)
Ajinkya Rahane (Pic Source-Twitter)

विराट कोहली की अनुपलब्धता में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अजिंक्य रहाणे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उनके इस शतक की वजह से भारत ने सीरीज में 1-1 की बराबरी की।

अजिंक्य रहाणे के 112 रनों की वजह से भारत ने पहली पारी में 326 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 195 पर ऑलआउट हो गया। अजिंक्य रहाणे इस मैच में काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे लेकिन जडेजा के गलत कॉल की वजह से उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

भले ही अजिंक्य रहाणे इस मैच में रनआउट हो गए हो लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जडेजा को कुछ नहीं बोला और चुपचाप से वापस पवेलियन लौट गए।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp