3 विदवत कावेरप्पा के गेंदबाज़ी के स्पेल जिसको देख आप भी करेंगे उनकी जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 विदवत कावेरप्पा के गेंदबाज़ी के स्पेल जिसको देख आप भी करेंगे उनकी जमकर प्रशंसा

हाल ही में खत्म हुए दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने साउथ जोन की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से उनकी टीम ने वेस्ट जोन को करारी शिकस्त दी।

Vidwath Kaverappa (Pic Source-Twitter)
Vidwath Kaverappa (Pic Source-Twitter)

कर्नाटका के शानदार तेज गेंदबाज विदवत कावेरप्पा का प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है। लाल गेंद फॉर्मेट में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से कई लोगों का दिल जीता है।

हाल ही में खत्म हुए दलीप ट्रॉफी में भी उन्होंने साउथ जोन की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से उनकी टीम ने वेस्ट जोन को करारी शिकस्त दी। विदवत कावेरप्पा ने टूर्नामेंट में 2 मुकाबलों में 15 विकेट झटके।

आज हम आपको बताते हैं विदवत कावेरप्पा के तीन बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल के बारे में जिसको देखा भी यही कहेंगे कि वो भारतीय क्रिकेट में भविष्य में काफी बड़ा नाम कर सकते हैं।

3- 7/53 वेस्ट जून के खिलाफ दलीप ट्रॉफी 2023, फाइनल

Vidwath Kaverappa (Pic Source-Twitter)
Vidwath Kaverappa (Pic Source-Twitter)

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों को मिलाकर 8 विकेट झटके थे। पहली पारी में विदवत कावेरप्पा ने 19 ओवर में 53 रन देकर 7 विकेट झटके और वेस्ट जोन के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

विदवत कावेरप्पा की इस शानदार गेंदबाजी की वजह से वेस्ट जोन अपनी पहली पारी में 146 रन पर ऑल आउट हो गई। विदवत कावेरप्पा ने नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी पहली पारी में 28 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

विदवत कावेरप्पा का रिकॉर्ड लाल गेंद फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है और कई पूर्व खिलाड़ी उनकी गेंदबाजी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp