IPL 2024: KKR के तीन युवा बल्लेबाज जो आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: KKR के तीन युवा बल्लेबाज जो आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो टीम अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में खेलेगी।

Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter X)
Kolkata Knight Riders (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। तमाम लोग इस बेहतरीन टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो टीम अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में खेलेगी।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कई खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। कई ऐसे युवा बल्लेबाज भी हैं जो आगामी सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही तीन युवा बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं जिन पर आगामी सीजन में सभी की निगाहें होंगी।

1- अंगकृष रघुवंशी

Angkrish Raghuvanshi. (Photo Source: Twitter)
Angkrish Raghuvanshi. (Photo Source: Twitter)

अंगकृष रघुवंशी का जन्म 2005 में हुआ था और उन्होंने भारतीय घरेलू क्रिकेट में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है। अंगकृष रघुवंशी का जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन वो मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

अंगकृष रघुवंशी ने 5 लिस्ट A मैच और 7 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टी20 प्रारूप में 115 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं। उनका औसत 23 का है। 2 साल पहले U19 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ भारत की ओर से इस युवा खिलाड़ी ने 144 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। कोलकाता की ओर से वो 2024 सीजन में भी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp