IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट मैच में वापसी करने जा रहा है ये स्टार गेंदबाज, जो रूट की उड़ी नींद!
वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह को रांची टेस्ट मैच से दिया गया था आराम।
अद्यतन - Feb 28, 2024 10:36 am

भारत धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा एंड कम्पनी रांची में चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। हालांकि रांची टेस्ट मैच में भारत को स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी खली। लेकिन अब बुमराह पांचवें टेस्ट मैच में वापसी करने के तैयार हैं।
वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण रांची में चौथे मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। मैच से पहले एक आधिकारिक बयान में, BCCI ने कहा कि सीरीज का समय और हाल के दिनों में उनके द्वारा खेले गए क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पांचवें टेस्ट मैच में वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी की संभावना अधिक है। यह भारत के लिए एक बड़े प्लस पॉइंट के रूप में आएगा, क्योंकि भले ही वह आखिरी मैच में नहीं खेल पाए थे, फिर भी बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 17 विकेट के साथ भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
बुमराह की वापसी होने पर आकाशदीप को प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ सकता है। जसप्रीत बुमराह को जब रांची टेस्ट से आराम दिया गया था, तब ऐसी खबरें आई थीं कि मैच के रिजल्ट को देखकर फैसला लिया जाएगा कि क्या उन्हें पांचवें टेस्ट से भी आराम दिया जाएगा या फिर पांचवें टेस्ट में वह वापसी करेंगे?
लेकिन अब जसप्रीत बुमराह की पांचवें टेस्ट में वापसी लगभग तय है, लेकिन हालांकि वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कुछ अन्य खिलाड़ियों को आराम दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कुछ बल्लेबाज और किसी दूसरे गेंदबाज को पांचवें टेस्ट मैच से आराम दिया जा सकता है।