4 खिलाड़ी जिन्होंने लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में लगाए हैं शतक, देखें लिस्ट
इस समय लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।
अद्यतन - सितम्बर 1, 2024 8:48 अपराह्न

इस समय लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की दोनों पारियो में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।
बता दें कि जो रूट को आधुनिक युग के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्होंने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं बल्कि बाकी दो प्रारूपों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। लंदन के द लॉर्ड्स स्टेडियम में किसी भी खिलाड़ी के लिए दोनों पारियों में शतक जड़ना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने यह कारनाम कर दिखाया है।
आज हम आपको ऐसे ही चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स स्टेडियम में एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़े हैं।
4- जॉर्ज हैडली

1939 में जॉर्ज हैडली ने वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच की दो पारियों में दो शतक जड़े थे। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 13 चौकों की मदद से 106 रन बनाए थे। उनकी इस पारी की वजह से वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 277 रन बनाए।
इसके बाद दूसरी पारी में भी जॉर्ज हैडली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। हालांकि, दिग्गज खिलाड़ी की यह पारी वेस्टइंडीज के लिए काम नहीं आई और इंग्लैंड ने इस मैच को 8 विकेट रहते जीत लिया।