क्रिकेट मैदान पर 4 ऐसे पल जब गेंदबाज ने फेस गियर पहनकर की गेंदबाजी
वॉरेन बार्नेस पहले ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिन्होंने फेस गियर पहनकर गेंदबाजी की थी।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 28, 2022 6:38 अपराह्न
2 – एंड्रयू एलिस ने कैंटरबरी के लिए खेलते हुए

कैंटरबरी का प्रतिनिधित्व करते हुए, एलिस को ऑकलैंड के जीत रावल के द्वारा हिट की गई गेंद सर पर लगी थी और एक बड़ी चोट के बाद उन्हें मैदान से बाहर कर दिया गया था। गेंद उनके सिर पर लगी और उछल कर सिक्स के लिए चली गई।
उसके बाद उन्हें एक कंकशन सब्स्टीट्यूट से बदल दिया गया था, लेकिन अंत में खेल खत्म करने के लिए उन्होंने वापसी की। कैंटरबरी के अगले सीजन में, उन्हें एक साल पहले जो कुछ हुआ था, उससे बचने के लिए उन्हें हेलमेट पहने देखा गया था।
हेलमेट वैसा ही था जैसा बेसबॉल खिलाड़ी आमतौर पर पहनते हैं। वह एक डरावनी घटना से गुजरे थे और वह निश्चित रूप से नहीं चाहते थे कि ऐसा फिर कभी हो और कुछ और गंभीर हो जाए।