2021 में विराट कोहली की वो 5 बेहतरीन पारियां - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2021 में विराट कोहली की वो 5 बेहतरीन पारियां

अपने टॉप फॉर्म में नहीं होने के बावजूद विराट इस साल कुछ बेहतरीन परियां खेली है।

4) 77 (46) बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी-20

Virat Kohli against England
Virat Kohli against England. (Photo by Surjeet Yadav/Getty Images)

इस साल की शुरुआत में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी-20 सीरीज कई मायनों में यादगार था। हालांकि, उस श्रृंखला के सबसे यादगार उदाहरणों में से एक विराट कोहली की वह 77 रनों की शानदार पारी थी। महान बल्लेबाज ने एक टॉप-क्लास गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ शानदार दृढ़ता के साथ प्रदर्शन किया।

5.2 ओवर में 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद, भारत मुश्किल स्थिति में नजर आ रहा था। लेकिन, कोहली के पास कुछ और ही प्लान था। आरसीबी के खिलाड़ी ने एक बार फिर एक सच्चे नेता की तरह सामने से नेतृत्व करने का फैसला किया। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए।

उन्होंने इस पारी में 167.39 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। इस दौरान विराट ने आठ चौके और चार छक्के लगाए थे। उनकी इसी पारी के बदौलत भारत 156 के स्कोर तक पहुंच सका था। हालांकि उनकी ये पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी और इंग्लैंड ने दस गेंद शेष रहते इस स्कोर का आसानी से हासिल कर लिया।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp