भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए टी20 क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां

टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए टॉप पांच सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर डालें।

2. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल (156* बनाम जिम्बाब्वे, 2024)

Shubman Gill And Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill And Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Instagram)

हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही श्रृंखला के चौथे टी20 मैच में, यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम को सीरीज में जीत दिलाई। जिंबाब्बे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 152/7 का स्कोर ही बना सकी।

बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए, गिल और जायसवाल ने लक्ष्य का पीछा करना बिल्कुल आसान बना दिया। इन दोनों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को जमकर धोया और 156 रनों की साझेदारी करके भारत को केवल 15.2 ओवरों में फिनिश लाइन पर पहुंचा दिया। यशस्वी ने नाबाद 93 रन बनाये जबकि गिल ने 39 गेंद में नाबाद 58 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।

1. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल (165 बनाम वेस्टइंडीज, 2023)

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter)

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पिछले अगस्त में लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। 179 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने 165 रन की मैच जिताऊ ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। जायसवाल सिर्फ 51 गेंदों पर 84 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि गिल ने 47 गेंदों पर 77 रनों की तेज पारी खेली थी।

अपने सलामी बल्लेबाजों द्वारा रखी गई मजबूत नींव पर सवार होकर, भारत ने केवल 17 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था। टीम इंडिया ने इस मैच में केवल एक विकेट खोया था।

Previous
Page 3 / 3

close whatsapp