2022 की IPL मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी द्वारा की गई 5 सबसे बड़ी गलतियां - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

2022 की IPL मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी द्वारा की गई 5 सबसे बड़ी गलतियां

2022 IPL मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे इशान किशन।

4) शिवम दुबे के पीछे CSK का 4 करोड़ रुपये खर्च करना

Shivam Dube
Shivam Dube. (Photo Source: IPL/BCCI)

एक नजर आप चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम पर डालिए। उनके पास पहले से ही रवींद्र जडेजा, मोइन अली और ड्वेन ब्रावो के रूप में 3 ऑलराउंडर हैं, जो निश्चित रूप से उनकी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। और अब सबसे बड़ा सवाल ये है की सीएसके की टीम शिवम दुबे को प्लेइंग इलेवन में कहां फिट करेगी?

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू और एमएस धोनी जैसे नामों के साथ बल्लेबाजी मजबूत है, और ऑलराउंडर जडेजा, ब्रावो और अली भी अच्छे रन दे सकते हैं। हां, दुबे बल्ले के साथ तेजी से रन बना सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें शुरुआत में सीएसके टीम में मौका नहीं मिलेगा क्योंकि एक बार फिर से वो अपने पुराने कोर को बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp