लसिथ मलिंगा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर टॉप 5 गेंदबाजी स्पेल के बारे में जाने यहां - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

लसिथ मलिंगा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर टॉप 5 गेंदबाजी स्पेल के बारे में जाने यहां

लसिथ मलिंगा आज यानी 28 अगस्त को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।

2- 4/54: बनाम दक्षिण अफ्रीका 2007

Lasith Malinga (Pic Source-Twitter)
Lasith Malinga (Pic Source-Twitter)

2007 वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका का आमना-सामना हुआ। इस मैच में मलिंगा ने घातक गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 210 रनों की जरूरत थी। टीम एक समय बेहतरीन स्थिति में थी और उन्हें 32 गेंदों में चार रनों की जरूरत थी और उनके पांच विकेट बचे हुए थे।

इसके बाद मलिंगा ने लगातार चार गेंदों में शॉन पोलक, एंड्रयू हाल, जैक कालिस और एम. एंटीनी का विकेट झटका। भले ही दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को एक विकेट से अपने नाम किया, लेकिन मलिंगा की गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp