पांच खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में किया जबरदस्त प्रदर्शन
आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में दमदार प्रदर्शन किया।
अद्यतन - मार्च 1, 2024 4:21 अपराह्न
3- महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया हो लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को 5 बार अपने नाम किया है।
वो बेहतरीन बल्लेबाज है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भी खेलते हुए देखा जाएगा।