5 शानदार क्रिकेटर जिन्होंने Mental Stress की वजह से छोड़ा Cricket, एक का करियर ही हो गया खत्म

5 शानदार क्रिकेटर जिन्होंने Mental Stress की वजह से छोड़ा Cricket, एक का करियर ही हो गया खत्म

RCB के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक इस आईपीएल लीग से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया।

Jonathan Trott (Image Credit- Twitter)
Jonathan Trott (Image Credit- Twitter)

5 Cricketers who left cricket due to mental stress: पिछले कुछ वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की बढ़ती माँगों के साथ, मानसिक स्वास्थ्य जोखिम भी उसी क्रम में चल रहे हैं।  क्रिकेट पूरे विश्व में तेजी से फेमस हो रहा है और आए दिन हमें एक के बाद एक टूर्नामेंट और लीग की शुरुआत देखने को मिलती है। आईपीएल का बोलबाला दुनिया भर में है और इसे देखकर ही कई देशों में नई लीग की शुरुआत हुई है। लेकिन कहीं, न कही यह क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के लिए ज्यादा होते जा रहा है। खिलाड़ी पैसों के चक्कर में अपने देश के साथ-साथ दूसरी लीग में भी उतना ही समय दे रहे हैं जिसके वजह से वह अपने वर्कलोड को ढंग से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं।

इसका नतीजा यह निकल रहा की या तो खिलाड़ी चोटिल होकर लंबे समय के लिए ब्रेक पर चले जा रहे हैं या फिर वह मानसिक तनाव में आ जा रहे हैं। Mental Stress क्रिकेट में अब एक ऐसी चीज हो चुकी है जिसका शिकार खिलाड़ी जल्दी हो जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक के बाद एक मैच खेल रहे खिलाड़ियों को खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं और न ही शरीर और दिमाग को रेस्ट दे रहे हैं। लगातार फॉर्म बनाए रखना काफी मुश्किल होता है ऐसे में खिलाड़ी खुद को ज्यादा स्ट्रेच कर लेते हैं। नतीजन, उनके दिमाग पर काफी जोर पड़ता है और वह मेंटल स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं।

इसका शिकार हाल ही में ग्लेन मैक्सवेल हुए हैं, RCB के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अचानक इस आईपीएल लीग से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर ने मानसिक थकान के कारण ऐसा फैसला लिया हो। पहले भी कई क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं। 

यहां देखें उन 5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने Mental Stress की वजह से Cricket छोड़ दिया-

5. ग्लेन मैक्सवेल 

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)
Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)

आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell ) ने खराब बल्लेबाजी फॉर्म के कारण आईपीएल से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB के मैच से बाहर होने के बाद इस फैसले की घोषणा की। मैक्सवेल ने इसके लिए अपनी मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp