शतक पूरा ना होने पर इतना परेशान नहीं हैं विराट, धर्मशाला में किया कोहली ने सुबह-सुबह ये काम
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को कल धर्मशाला में दी थी करारी मात।
अद्यतन - अक्टूबर 23, 2023 12:11 अपराह्न

टीम इंडिया का वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ जारी है, जहां कल रोहित की सेना ने न्यूजीलैंड को हराया है। वहीं इस मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर चला, लेकिन आखिर में कोहली खुद और उनके फैन्स भी निराश नजर आए। वहीं इस बल्लेबाज की निराशा ज्यादा देर तक नहीं रही और विराट ने नई सुबह के साथ नई शुरूआत की है।
20 साल बाद झोली में आई जीत
जी हां, टीम इंडिया ने आखिरी बार न्यूजीलैंड को ICC इवेंट में 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में हराया था, बस उसी के बाद से हर मेगा टूर्नामेंट में भारत को कीवी टीम हरा रही थी। धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया नहीं जीत पाई थी, लेकिन कल रोहित की कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड को करारी मात देते हुए इस रिकॉर्ड को पुरी तरह से बदल दिया।
विराट कोहली ने नई सुबह के साथ की नई शुरूआत
*भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को कल धर्मशाला में दी थी करारी मात।
*वहीं कल विराट कोहली ने किया था शानदार प्रदर्शन, 95 पर हुए थे आउट।
*लेकिन शतक ना पूरा होने के गम को कोहली ने अब छोड़ दिया है पीछे।
*बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई सुबह-सुबह की एक तस्वीर।
ये इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है विराट कोहली ने
![]()
मैच के बाद कुछ ऐसा माहौल था टीम इंडिया का
टॉप पर है इस वक्त टीम इंडिया
दूसरी ओर न्यूजीलैंड को मात देते ही टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 5वीं जीत अपने नाम की है, जिसके बाद अंक तालिका पर रोहित की टीम टॉप पर आ गई है और अब भारतीय टीम को एक लंबा ब्रेक मिला है। ऐसे में टीम इंडिया का अगला मैच अब 29 अक्टूबर को होगा, जहां ये मैच इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं इस बार इंग्लैड की टीम काफी ज्यादा ही खराब लय में चल रही है और इंग्लिश टीम के खाते में अभी तक सिर्फ 1 ही जीत आई है और 3 हार का सामना करना पड़ा है।