अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन तीन कप्तानों के लिए साल 2023 रहा सबसे शानदार
आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के बारे में जिनके लिए साल 2023 काफी शानदार रहा।
अद्यतन - दिसम्बर 30, 2023 5:38 अपराह्न

क्रिकेट में किसी भी कप्तान के लिए यह बहुत ही जरूरी होता है कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करें और महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करें। कप्तानों को भी अहम मुकाबलों में अच्छी कप्तानी करनी होती है।
इस साल यानी 2023 में से कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट खेले गए थे जिसमें कई टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और ट्रॉफी अपने नाम की। इन टीमों के कप्तानों की भी तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के बारे में जिनके लिए साल 2023 काफी शानदार रहा।
3- हश्मतुल्लाह शहीदी (अफगानिस्तान)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और तमाम लोगों ने इस टीम की जमकर प्रशंसा की थी। बता दें, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान टीम ने 9 में से 4 मैच जीते थे और अंक तालिका में टीम 6वें पायदान पर थी।
अफगानिस्तान टीम के कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी और कप्तानी की थी। उन्होंने जिन भी खिलाड़ियों को योजना के तहत गेंदबाजी या बल्लेबाजी करने को कहा उन लोगों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
हश्मतुल्लाह शहीदी ने बल्लेबाजी में कुल 9 मैच में 51 के ऊपर के औसत से 310 रन बनाए थे। टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था।