अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन तीन कप्तानों के लिए साल 2023 रहा सबसे शानदार - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन तीन कप्तानों के लिए साल 2023 रहा सबसे शानदार

आज हम आपको बताते हैं ऐसे तीन अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के बारे में जिनके लिए साल 2023 काफी शानदार रहा।

2- रोहित शर्मा (भारत)

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और कप्तानी भी की।

रोहित शर्मा ने लगभग सभी मैच में आक्रामक शुरुआत की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। भले ही भारतीय टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गई हो लेकिन तमाम लोगों ने रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी की जमकर प्रशंसा की।

बता दें, रोहित शर्मा ने आईसीसी इवेंट में 11 मैच में 54.27 के औसत और 125.95 के स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए थे। यही नहीं रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp