वो पांच खिलाड़ी जो बड़े विवाद में फंसने के बाद क्रिकेट के मैदान पर की शानदार वापसी - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो पांच खिलाड़ी जो बड़े विवाद में फंसने के बाद क्रिकेट के मैदान पर की शानदार वापसी

पांच खिलाड़ियो की लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी का भी नाम है मौजूद।

4) हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya
Hardik Pandya. (Photo Source: Twitter)

भारत के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई विवादों में रहे हैं। जनवरी 2019 में, पांड्या केएल राहुल के साथ एक टीवी शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में दिखाई दिए और कई विवादास्पद टिप्पणियां कीं, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। उनके बयानों को ‘अशोभनीय’ और ‘अपमानजनक’ करार दिया गया था।

नतीजतन, पांड्या और राहुल दोनों को एक लंबित जांच तक निलंबित कर दिया गया और उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तत्कालीन दौरों से वापस बुला लिया गया। उस कुख्यात घटना के बाद, 28 वर्षीय पांड्या ने अपने सभी स्पॉन्सरशिप और ब्रांडिंग खो दी। आईपीएल 2019 में, उन्होंने मुंबई इंडियंस के टूर्नामेंट जीतने के प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए एक मजबूत और दमदार वापसी की।

उन्होंने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के सीमित ओवरों के मैचों में कुछ उपयोगी कैमियो खेले और अपनी टीम के लिए एक फिनिशर के रूप में अपने पक्ष को और भी मजबूत बनाया। कई चोटों के कारण उनका करियर जांच के दायरे में रहा है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह भविष्य में इन असफलताओं से कैसे उबर पाते हैं।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp