सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले टॉप 5 क्रिकेटर
पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में तीन पूर्व खिलाड़ियों का नाम है मौजूद।
अद्यतन - Feb 28, 2022 12:08 pm
4) रोहित शर्मा (63.8 मिलियन)

भारत के मौजूदा ऑल-फॉर्मेट कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। सलामी बल्लेबाज के सभी प्लेटफॉर्म पर लगभग 64 मिलियन सोशल मीडिया फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 22.7 मिलियन, फेसबुक पर 20 मिलियन और ट्विटर पर 20.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। क्रिकेटर सोशल मीडिया पर अपने रेगुलर पोस्ट को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं।
शर्मा मैदान मैदान पर अपनी प्रदर्शन की वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं और भारत के लिए कई मैच जीतकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। इससे, उनकी सोशल मीडिया की फैन फ़ॉलोइंग भी काफी ज्यादा बढ़ती है।
वह कई अलग-अलग सामाजिक मुद्दों का भी समर्थन करते हैं जिसके बारे में वह अक्सर पोस्ट भी करते हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर के नाम पर कई तरह के विज्ञापन भी हैं। अब उन्हें भारत की कप्तानी भी सौंपी गई है जिससे अब अधिकतर समय लोगों का ध्यान उनकी तरफ होता है और इससे आने वाले समय में सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स अधिक बढ़ सकते हैं।