IPL 2023: 5 घरेलू खिलाड़ी जिनके लिए ऑक्शन टेबल पर फ्रेंचाइजियों के बीच छिड़ेगी जंग
आईपीएल 2023 के लिए 23 दिसंबर को होने जा रहा है मिनी ऑक्शन।
अद्यतन - दिसम्बर 3, 2022 3:56 अपराह्न
4) शिवम मावी (Shivam Mavi)
![]()
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शिवम मावी को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 7.25 करोड़ की भारी भरकम राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था।
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इस युवा तेज गेंदबाज को हर कोई टीम खरीद कर अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। बता दें कि मावी एक ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने, कई बार अपनी तेज गेंदबाजी से बड़े बल्लेबाजों को भी आईपीएल में परेशान किया है।
हालांकि शिवम मावी के लिए आईपीएल 2022 का सीजन शानदार नहीं रहा था, मावी ने 6 मुकाबले खेलते हुए मात्र 5 विकेट निकाले थे। वहीं आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले केकेआर ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया है।
तो वहीं दूसरी तरफ मिनी ऑक्शन में शिवम मावी पर बड़ी बोली लगती हुई नजर आ सकती हैं क्योंकि हमेशा से भारतीय तेज गेंदबाजों की मिनी ऑक्शन में मांग बनी रहती है।