विराट कोहली को लेकर दिए गए पांच बड़े बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली को लेकर दिए गए पांच बड़े बयान

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है।

Virat Kohli. (Photo Source: X(Twtter)
Virat Kohli. (Photo Source: X(Twtter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। ऐसे कई मैच है जो विराट कोहली ने भारतीय टीम को अपने दम पर जिताए है।

विराट कोहली की फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है और कई लोगों ने कई प्यार करते हैं। ऐसे कई रिकॉर्ड है जो विराट कोहली ने बनाए और तोड़े हैं। हालांकि विराट कोहली को लेकर कभी-कभी कुछ लोग ऐसे बयान दे देते हैं जो काफी बड़ी हैडलाइन बन जाती है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच बड़े बयान के बारे में जो विराट कोहली के लिए दिए गए हैं।

1- मैंने विराट को कैप्टंसी (Captaincy) से नहीं हटाया: सौरव गांगुली

Virat Kohli & Sourav Ganguly (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli & Sourav Ganguly (Photo Source: Getty Images)

जब विराट कोहली ने भारतीय टीम के कप्तानी के पद से इस्तीफा दिया था तब तमाम लोगों का कहना था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उस समय के चीफ सौरव गांगुली का इसके पीछे बहुत बड़ा हाथ है।

हालांकि सौरव गांगुली ने इस चीज को लेकर बताया कि, ‘मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया। यह बात मैं बहुत बार बोल चुका हूं। उन्हें टी-20 में टीम की कप्तानी नहीं करनी थी और जब उन्होंने कप्तानी पद से हटने का फैसला लिया तब मैंने उनसे कहा कि अगर आपको टी-20 में टीम की कप्तानी नहीं करनी है तो आप लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट की कप्तानी से ही इस्तीफा दे दे। ऐसा होना चाहिए कि टेस्ट क्रिकेट का एक कप्तान हो और लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट का दूसरा।’

Page 1 / 5
Next

close whatsapp