WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सत्र 6 मार्च से शुरू होने वाला है।

1- ब्रायोनी स्मिथ

Bryoni Smith (Pic Source-Twitter)
Bryoni Smith (Pic Source-Twitter)

द हंड्रेड महिला टूर्नामेंट के 2022 सीजन में ब्रायोनी स्मिथ ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए उन्होंने सात मुकाबलों में 6.81 की इकोनॉमी से उन्होंने 9 विकेट अपने नाम किए। यही नहीं स्मिथ ने 110.28 के स्ट्राइक रेट से 118 रन भी जड़े।

स्मिथ टॉप ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकती है और मिडिल ऑर्डर में भी। गेंदबाज़ी में भी वो शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है। इस बेहतरीन खिलाड़ी की सबसे अच्छी बात यह है कि वो पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकती हैं।

इस इंग्लिश ऑलराउंडर को सभी फ्रेंचाइजी अपने खेमे में शामिल करना चाहेंगी। ब्रायोनी स्मिथ का अभी तक क्रिकेटिंग करियर काफी कमाल कर रहा है और उन्होंने अपनी गेंदबाजी में किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp