WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सत्र 6 मार्च से शुरू होने वाला है।

2- गैबी लुईस

Gaby Lewis (Pic Source-Twitter)
Gaby Lewis (Pic Source-Twitter)

गैबी लुईस ने आयरलैंड के लिए सभी प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर लिया था। गैबी ने 22 वनडे में 505 रन बनाए हैं और 10 विकेट भी लिए हैं जबकि 48 टी-20 मैच में लुईस ने 995 रन बनाए और 3 विकेट लिए हैं।

इस शानदार आइरिश खिलाड़ी ने अभी तक कुल 64 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 114.36 के स्ट्राइक रेट से 1441 रन जड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा चुकी टी-20 सीरीज में लुईस ने तीन मुकाबलों में 130.90 के स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए हैं।

लुईस कमाल की क्रिकेटर है और वो महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने में सक्षम है। इस बार कई शानदार खिलाड़ियों को हम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए देखेंगे।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp