WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सत्र 6 मार्च से शुरू होने वाला है।
अद्यतन - फरवरी 9, 2023 4:59 अपराह्न
3- लौरा हैरिस

महिला बिग बैश लीग में लौरा हैरिस बहुत ही बड़ा नाम हैं। उन्होंने अभी तक जिस भी टीम के लिए खेला है उनके लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हैरिस ने अभी तक 107 WBBL मुकाबलों में 155.80 के स्ट्राइक रेट से 1061 रन बनाए हैं।
पिछले सत्र में भी हैरिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। ब्रिसबेन हीट के लिए उन्होंने कुल 16 मुकाबले खेले और 204.54 के स्ट्राइक रेट से 270 रन जड़े जिसमें एक अर्धशतक भी मौजूद है।
अगर इस शानदार खिलाड़ी का दिन है तो वो अपनी बल्लेबाजी से किसी भी समय मुकाबले का रुख मोड़ सकती है। सभी फ्रेंचाइजियों की नजर उनपर जरूर होगी और इसी वजह से लौरा हैरिस के ऊपर भी बड़ी बोली लगने की पूरी उम्मीद है।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो