5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में फाइनल ओवर में जड़े सबसे ज्यादा रन
कई खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी और कई लोगों का दिल जीत लिया।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2023 7:52 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सत्र 18 अप्रैल 2008 से शुरू हुआ था। इस शानदार टूर्नामेंट ने क्रिकेट खेल को पूरी तरह से बदल कर रख दिया। कई खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी और कई लोगों का दिल जीत लिया।
कई गेंदबाजों ने अंतिम ओवर में कमाल की गेंदबाजी की और विरोधी टीम के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया वहीं कुछ ऐसे ही भी बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपनी पारी के आखिरी ओवर में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाएं।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के फाइनल ओवर्स में काफी विस्फोटक बल्लेबाजी की और अपनी टीम को विशालकाय स्कोर तक पहुंचाया।
5- दिनेश कार्तिक (248 रन)

दिनेश कार्तिक इंडियन प्रीमियर लीग में एक जाना माना नाम है। उन्होंने कई बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधी टीम के गेंदबाजों की लाइन और लेंथ को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।
बता दें, दिनेश कार्तिक ने अभी तक अपने IPL करियर में कुल 229 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 132.65 के स्ट्राइक रेट से 4376 रन बनाए हैं। इसमें 20 अर्धशतक भी मौजूद है। सबसे खास बात यह है कि उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में अभी तक कुल 248 रन जड़े हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में दिनेश कार्तिक मुंबई इंडियंस के खिलाफ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे। हालांकि आगामी मुकाबलों में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।