WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सत्र 6 मार्च से शुरू होने वाला है।
अद्यतन - Feb 9, 2023 4:59 pm
4- किरण नवगिरे

किरण नवगिरे ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाता है। महिला सीनियर टी-20 ट्रॉफी 2021-22 में उन्होंने नागालैंड की ओर से खेलते हुए 7 मुकाबलों में 131.25 के स्ट्राइक रेट से 525 रन जड़े थे।
किरण नवगिरे ने महिला टी-20 चैलेंज 2022 सीजन में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी। ट्रेलब्लेजर्स के खिलाफ मुकाबले में किरण ने टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 25 गेंदों में यह अर्धशतक पूरा किया और मुकाबले में 34 गेंदों में 69 रन की पारी खेली।
किरण किसी भी टीम के खिलाफ काफी घातक साबित हो सकती है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने कई लोगों का दिल जीता है और अब इस WPL 2023 में भी वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगी।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो