5 मौके जब एशिया कप इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर
एशिया कप के इतिहास में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सबसे ज्यादा उलटफेर किए हैं।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 3:53 अपराह्न
4. अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका 2018
![]()
अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका को एक और झटका तब लगा, जब वह अपने अगले मस्ट विन मैच में अफगानिस्तान के हाथों 91 रनों से हार गए। बता दें कि शेख जायद स्टेडियम में खेले गए, इस मैच में श्रीलंका दबाव को नहीं सोख पाई और मैच को ना सिर्फ उन्होंने गंवाया, बल्कि इस मैच को हारने के बाद वे टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए थे। इस मैच को भी एशिया कप इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर वाला मैच माना जाता है।
तो वहीं आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद शहजाद 34, इहसानुल्लाह 45 और रहमत शाह के 72 रनों की पारी के दम पर 249 रनों का टारगेट श्रीलंका के सामने रखा। लेकिन इस मैच में अफगान टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम सिर्फ 158 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।