5 मौके जब एशिया कप इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर  - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 मौके जब एशिया कप इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर 

एशिया कप के इतिहास में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सबसे ज्यादा उलटफेर किए हैं। 

3. बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान 2018

साल 2018 एशिया कप सीजन में बांग्लादेश ने कमाल का प्रदर्शन किया था, पहले उन्होंने श्रीलंका को ग्रुप स्टेज में रौंदा तो उसके बाद सुपर फोर राउंड में पाकिस्तान को 37 रनों से हराकर, उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था।

इस मैच की बात करें तो टाॅस हारने के बाद पाकिस्तान ने शानदार शुरूआत की थी, पाक की ओर से गेंदबाजी में जुनैद खान और शाहीन शाह अफरीदी ने बांग्लादेश के टाॅप ऑर्डर में मात्र पांच ओवरों के अंदर सौम्य सरकार, मोमिनुल हक और लिटन दास को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।

हालांकि, एक बार फिर मुशफिकर रहीम (99 रन) और मोहम्मद मिथुन (60 रन) की 144 रनों की साझेदारी ने बांग्लादेश को मुश्किल स्थिति से निकाला और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 240 रनों का आसान लक्ष्य रखा।

लेकिन बांग्लादेश ने फखर जमां, बाबर आजम और सरफराज अहमद के जल्दी विकेट निकालकर मैच में बढ़त बना ली थी। तो वहीं इमाम उल हक 83 रन बनाकर 41वें ओवर तक क्रीज पर डटे रहे थे, लेकिन दूसरे ओर से साथ न मिलने की कारण, इस मैच में पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp