5 मौके जब एशिया कप इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर  - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 मौके जब एशिया कप इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर 

एशिया कप के इतिहास में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सबसे ज्यादा उलटफेर किए हैं। 

2. बांग्लादेश बनाम श्रीलंका 2012

इस सीजन एशिया कप बांग्लादेश में खेला गया था और बांग्ला टीम ने पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। तो वहीं सीजन के शुरूआत से ही काफी आत्मविश्वासी नजर आ रही बांग्लादेश ने इस सीजन भारत और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराया था।

बता दें कि इस सीजन के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में बांग्लादेश को श्रीलंका पर जीत दर्ज करनी थी और पाकिस्तान के साथ फाइनल खेलना था। तो वहीं इस मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम फाइनल में पहुंची।

मैच की बात करें तो बांग्लादेश के कप्तान मुशफिकर रहीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और नजमुल हुसैन की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका के टाॅप ऑर्डर के बल्लेबाज टी दिलशान, कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने 10 ओवर के अंदर ही पलेलियन जा चुके थे।

लेकिन मैच में चमारा कपूगेदरा की लाहिरू थिरिमाने और उपुल थरंगा के साथ बेहतरीन साझेदारी ने टीम को स्कोर 49.5 ओवर में 232 रनों तक पहुंचाया, जिसे बांग्लादेश ने नजमुद्दीन, जहूरुल इस्लाम और मुशफिकर रहीम के जल्दी आउट होने के बाद भी तमिम इकबाल 59 और शाकिब अल हसन 56 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर आसानी से जीत हासिल की थी।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp