5 मौके जब एशिया कप इतिहास में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर
एशिया कप के इतिहास में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सबसे ज्यादा उलटफेर किए हैं।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 3:53 अपराह्न
1. बांग्लादेश बनाम भारत 2012
![]()
साल 2012 के एशिया कप में बांग्लादेश ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए भारत जैसी मजबूत टीम को हराया था। बता दें कि इस सीजन के दौरान मीरपुर में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक, विराट कोहली के 66 और सुरेश रैना की 51 रनों की पारियों के दम पर 290 रनों का टारगेट बांग्लादेश के सामने जीत के लिए रखा।
लेकिन बांग्लादेश ने नजमुद्दीन का जल्दी विकेट गंवाने के बाद आसानी से विकेट नहीं खोए और सभी बल्लेबाजी ने टीम को मैन इन ब्लू के खिलाफ जीत दिलाने में मदद की थी। मैच में तमिम इकबाल ने 70, जहूरुल इस्लाम ने 53 और नासिर हुसैन ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, और अंत में बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन की 31 गेंदों में 49 और मुशफिकर रहीम द्वारा 25 गेंदों में 46 रनों की तेज तर्रार पारी की बदौलत भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।