5 सबसे सफल कप्तान जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में की है धमाकेदार कप्तानी - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 सबसे सफल कप्तान जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में की है धमाकेदार कप्तानी

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 कप्तानों के बारे में जो टेस्ट फॉर्मेट में काफी सफल रहे हैं।

2- रिकी पोंटिंग- 62.33%

Ricky Ponting and Stuart MacGill
Ricky Ponting and Stuart MacGill. (Photo Source: GREG WOOD/AFP via Getty Images)

रिकी पोंटिंग को दुनिया के सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने एक नया मुकाम हासिल किया था। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को हराना नामुमकिन था।

टेस्ट प्रारूप की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अप्रैल 2006 में अपने ही घर में दक्षिण अफ्रीका को तीन मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। रिकी पोंटिंग ने छह पारियों में 348 रन बनाए थे और वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

द एशेज 2006-07 में इंग्लैंड के खिलाफ रिकी पोंटिंग ने कमाल की कप्तानी की और इंग्लिश टीम को 5-0 से मात दी। रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 77 टेस्ट मुकाबलों में 44 में जीत दर्ज की और उनका विनिंग प्रतिशत 62.33 है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp