5 सबसे सफल कप्तान जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में की है धमाकेदार कप्तानी
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 कप्तानों के बारे में जो टेस्ट फॉर्मेट में काफी सफल रहे हैं।
अद्यतन - जून 12, 2023 1:26 अपराह्न
1- स्टीव वॉ- 71.92%

मार्क टेलर के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव वॉ को फरवरी 1999 में ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी दी। स्टीव वॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में मार्च 1999 में अपना डेब्यू किया और यह टेस्ट सीरीज 2-2 में समाप्त हुई।
स्टीव वॉ की कप्तानी में 1999-2000 में अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और भारत को जबरदस्त मात दी। उन्होंने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मुकाबलों की 5 पारियों में 276 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक भी मौजूद है।
स्टीव वॉ ने अक्टूबर 1999 से फरवरी 2001 तक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल किया। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड था लगातार 16 टेस्ट मुकाबलों की जीत का। स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 57 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की जिसमें 41 में उन्होंने जीत दर्ज की। उनका विनिंग प्रतिशत 71.92 है।