IPL 2024 से पहले खूब खेले जा रहे हैं Cricket के यह 5 Mobile Games, बच्चे-जवान और बूढ़े सब पर चढ़ा है नशा
IPL 2024 से पहले इन 5 Mobile Cricket Games को किया जा रहा है काफी डाउनलोड।
अद्यतन - Mar 11, 2024 12:09 pm

Top 5 Mobile cricket games: IPL 2024 की शुरुआत बस कुछ दिनों में होने वाली है और भारत में इसका रंग हर जगह दिखने लगा है। जहां पूरा देश भारत की जीत के लिए अभी तक साथ में जश्न मना रहा था, अब वहीं क्रिकेट फैंस सिर्फ अपने-अपने टीमों के लिए जश्न मनाएंगे। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जो पूरे देश को क्रिकेट से जोड़ता है। भारत में बाकी खेलों को छोड़कर क्रिकेट का कुछ ऐसा पागलपन है की उठते-जागते समय फैंस बस इसी के बारे में सोच रहे होते हैं।
आप भी यह मानेंगे की रोड पर चलते हुए कभी हम गेंदबाजी करने लगते हैं। नहीं तो कभी खाली बैठे हुए आप बोतल या झाड़ू लेकर सिक्स लगाने वाले शॉट्स खेलते है। कुछ ऐसा है हमारे अंदर क्रिकेट का पागलपन। क्रिकेट कभी भी इंडियन फैंस के दिल से नहीं जा सकता है। भले ही हम कितने भी बड़े हो जाए, हम जरूर किसी गली में बच्चों को क्रिकेट खेलता देख अपना बचपन याद करने लगते हैं।
आपका भी मन करता होगा की आप भी जाकर क्रिकेट खेले। लेकिन समय, बचपन के वो दोस्त और बढ़ती उम्र अब हमे सोचने पर मजबूर कर देती है। लेकिन हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की आप कैसे घर, ऑफिस में बैठे-बैठे क्रिकेट खेल सकते हैं। आइए बताते हैं वो 5 क्रिकेट मोबाईल गेम (Cricket Mobile Games) जो आपको जिंदगी में एक बार खेलने ही चाहिए अगर आप क्रिकेट फैन हैं तो।
1. Real Cricket 24 (रियल क्रिकेट 24):

Real Cricket 24 को आप मोबाईल और अपने Laptop/Computer दोनों डिवाइस पर खेल सकते हैं। गूगल प्ले पर रियल क्रिकेट 24 को 5 में से 4.1 की रेटिंग मिली है जो बेहद ही शानदार है। प्ले स्टोर पर यह गेम टॉप चार्ट में छठवें नंबर पर आता है। इस गेम के ग्राफिक्स बेहद ही रियल हैं, गेंदबाजों के Bowling एक्शन आपको ऐसे लगेंगे की जैसे आप फील्ड पर मौजूद होकर उन्हें लाइव देख रहे हैं।
इसके साथ ही गेम का Experience लाजवाब है। इस गेम में आप अपने हिसाब से खिलाड़ी चुन सकते हैं और इसकी खास बात यह है की आप अपने दोस्तों के साथ और उनके खिलाफ दूसरी टीम बनाकर भी गेम का आनंद ले सकते हैं। इस गेम में काफी टूर्नामेंट्स है, और आप दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर भी अपना एक अलग टूर्नामेंट खेल सकते हैं। Cricket fans किसी ऐसे क्रिकेट गेम की तलाश में हैं तो Real Cricket 24 को जरूर खेले।