पांच भारतीय तेज गेंदबाज जिनको अगर किया जाए अच्छी तरह से तैयार तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोड़ सकते हैं अपनी छाप - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच भारतीय तेज गेंदबाज जिनको अगर किया जाए अच्छी तरह से तैयार तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोड़ सकते हैं अपनी छाप

आज हम आपको ऐसे ही पांच युवा तेज गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जिन्हें अगर अच्छी तरह से तैयार किया जाए तो भविष्य में यह अपनी छाप छोड़ सकते है।

3- उमरान मलिक

Umran Malik (Pic Source-Twitter)
Umran Malik (Pic Source-Twitter)

उमरान मलिक को दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उनके पास लगातार 150 केएमपीएच से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करने की क्षमता है।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से यह युवा तेज गेंदबाज अपनी छाप छोड़ चुका है। उमरान मलिक ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी।

यही नहीं उमरान मलिक भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू भी कर चुके हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से उमरान मलिक अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में यह युवा गेंदबाज एक बार फिर से अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार होगा।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp