पांच भारतीय तेज गेंदबाज जिनको अगर किया जाए अच्छी तरह से तैयार तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोड़ सकते हैं अपनी छाप - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच भारतीय तेज गेंदबाज जिनको अगर किया जाए अच्छी तरह से तैयार तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छोड़ सकते हैं अपनी छाप

आज हम आपको ऐसे ही पांच युवा तेज गेंदबाजों के बारे में बताते हैं जिन्हें अगर अच्छी तरह से तैयार किया जाए तो भविष्य में यह अपनी छाप छोड़ सकते है।

4- मुकेश कुमार

Mukesh Kumar (Photo Source: Twitter)
Mukesh Kumar (Photo Source: Twitter)

मुकेश कुमार इस समय के भारतीय टीम के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाजों में से एक है। उनका हालिया प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं भारतीय घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से भी मुकेश कुमार अच्छी गेंदबाजी कर चुके हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मुकेश कुमार ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और यही वजह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी खेलने का मौका मिला। टीम मैनेजमेंट भी इस खिलाड़ी को ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहता है।

अगर मुकेश कुमार यहां से लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर में वो कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकते है।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp