IPL 2023: 2 करोड़ के प्राइस टैग वाले वो 5 खिलाड़ी जो ऑक्शन में रह सकते हैं अनसोल्ड
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी 23 दिसंबर को होने जा रही है।
अद्यतन - दिसम्बर 6, 2022 6:31 अपराह्न
1) क्रिस लिन (Chris Lynn)
![]()
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन का बल्ला हाल में ही खत्म हुई अबू धाबी टी-10 लीग में जमकर बोला था लेकिन फिर भी 32 साल के इस खिलाड़ी को आगामी आईपीएल में नीलामी में नजरअंदाज किया जा सकता है।
बता दें कि ज्यादातर टीमों ने अपने ओपनर बल्लेबाजों को रिटेन किया है इस वजह से ऑक्शन में इस ओपनर बल्लेबाज के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। इसके साथ ही वह स्पिनरों के खिलाफ इतने प्रभावी नहीं हैं और इस वजह से दो करोड़ का प्राइस टैग लिन के लिए कोई टीम शायद ही देना चाहे।
वहीं आईपीएल में लिन के प्रदर्शन पर नजर डालें तो वह 42 मैचों में 140.63 की स्ट्राइक रेट के साथ 1329 रन बना चुके हैं। हालांकि इतने शानदार आंकड़ों के बावजूद वह आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे और ऐसा ही कुछ इस साल भी हो सकता है।
Previous
Page 5 / 5