IPL 2023: 2 करोड़ के प्राइस टैग वाले वो 5 खिलाड़ी जो ऑक्शन में रह सकते हैं अनसोल्ड
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी 23 दिसंबर को होने जा रही है।
अद्यतन - Dec 6, 2022 6:31 pm
2) नाथन कुल्टर नाइल (Nathan Coulter-Nile)
![]()
35 साल का ये हरफनमौला खिलाड़ी हमेशा से अपने प्रदर्शन के कारण सुर्खियों में रहा है लेकिन यह भी सच है कि कई बार ये आईपीएल के बीच सीजन में ही चोटिल हो जाते हैं, और इसके बाद टीमों के सामने समस्या खड़ी हो जाती है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलाराउंडर खिलाड़ी के नाम 146 टी-20 मैचों में 170 विकेट दर्ज हैं। वहीं आईपीएल में नाथन कुल्टर नाइल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो 48 मुकाबलों में उनके नाम 48 विकेट दर्ज हैं और वह एक बार मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।
बता दें कि पिछली बार आईपीएल में वह राजस्थान राॅयल्स की ओर से खेले थे और पहले ही मुकाबले में चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए थे। तो इस बात को ध्यान में रखते हुए शायद ही कोई टीम नाथन कुल्टर नाइल को खरीदकर रिस्क लेना चाहेगी।