IPL 2024: यह है वो 5 खिलाड़ी जो दिल्ली कैपिटल्स को आगामी सीजन जिताने में निभाएंगे अहम भूमिका - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: यह है वो 5 खिलाड़ी जो दिल्ली कैपिटल्स को आगामी सीजन जिताने में निभाएंगे अहम भूमिका

दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम आगामी सीजन का अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में खेलेगी।

3- अक्षर पटेल

Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Axar Patel (Photo Source: Twitter)

अक्षर पटेल का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने हमेशा ही इस टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अक्षर पटेल ने 14 मैच में 28 के ऊपर के औसत से 283 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने 11 विकेट भी हासिल किए थे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में अक्षर पटेल ने 13 मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 151 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए थे। यही नहीं इसी सीजन में उन्होंने छह विकेट झटके थे।

इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेला जाना है और अक्षर पटेल यही चाहेंगे कि वो भी भारतीय टीम की ओर से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए। हार्दिक पांड्या के फिट होने के बाद अब अक्षर पटेल को अगर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखनी है तो उन्हें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp